जब
हमारे बीच दूरियाँ होती हैं
तब
हम बना लेते हैं दीवारें
हम
नही बनाते हैं पुल
हमें
पता है ज्यादातर दीवारें
एक
तरफ से ही जोड़ ली जाती हैं जबकि
पुल
दोनो तरफ की रजामंदी से बनता है
पर
इतिहास गवाह है
अभी
तक हमने
ऊँची
दीवारों से ज्यादा
लम्बे
पुल बनाएँ हैं |
Comments
Post a Comment