मैं अब एक टूटा हुआ पुल हूँ 
खुद के जुड़ने से पहले 
मैं तुम्हे किसी से नही जोड़ सकता 
खुद से भी नही

लेकिन मेरा जुड़ना अब एक ख़्वाब है 
क्योंकि टूटे हुए पुल के अगल-बगल 
नए पुल बना दिए जाते हैं 

और 

उसको यूँही छोड़ दिया जाता है |

Comments

Post a Comment