एक ज़माना था
जब गधे को भी बाप बनाना पड़ता था
आज का ज़माना कुछ और है
जब बाप को भी गधा बनाना पड़ता है
इन दो ज़मानों में
गधा जस का तस
गधा ही बना रहा
या यूँ कहें
ज्यादा गधा बनता गया
इतना
कि
एक गधा
दूसरे गधे को
कहता है
अबे एकदम गधे हो क्या !
Comments
Post a Comment