तुम आना 

मेरे तपते चेहरे पर 

एक सर्द हवा की तरह 

दर्द की दवा की तरह 


तुम आना 

मेरे थके हुए पैरों पर 

ठंडे पानी की तरह 


तुम आना 

मेरे दुखते हुए सर पर 

तपती धूप में छाओं की तरह 


तुम आना 

मेरी रात भर जगी आँखों में 

रात भर के ख्वाब की तरह 


तुम आना 

मेरे टूटे दिल में 

बेचैन दिल के राग की तरह 


तुम आना 

मेरे मन में 

महकते गुलाब की तरह 


तुम आना 

तुम आना 

मेरी साँस की तरह 

हर धड़कन के हमराज़ की तरह

Comments

  1. बहुत खूबसूरत अल्फाज़

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular Posts