अच्छे
लोग
अच्छे
लोग कभी नहीं करते
किसी
की भी बुराई
वो बांधते रहते हैं तारीफों
के पुल
आलोचना
को वो मानते हैं
कुंठा
आलोचक
देता हैं उनको "बैड
वाईब"
पॉजिटिव
साइकोलॉजी के ज़माने में
सबको
चाहिए
पॉजिटिव
वाइब्स
पॉजिटिव
एनर्जी
उनको
बस साथ चाहिए उनका
जिनसे
मिलती हो उनकी वाइब
मैच
करती हो फ्रीक्वेंसी
और वेवलेंथ
अच्छे
लोग पॉलिटिक्स नहीं करते
न ही वो उसपर
बात करते हैं
क्योंकि
पॉलिटिक्स पर बात करना
पॉलिटिक्स है
और उसपर बात न
करना भी पॉलिटिक्स है
जो अच्छे लोग करते है
अच्छे
लोग अपोलिटिकल होते हैं
अच्छे
लोगों के बीच कॉस्मिक
कनेक्शन होता है
अच्छे
लोग बिलीव इन कर्मा
अच्छे
लोग बोर्न टू रूल
अच्छे
लोग प्रेज़ देयर गवर्नमेंट आल
द टाइम
अच्छे
लोग आर देशभक्त
Comments
Post a Comment