एक बच्चा जिसके घर में सुबह चूल्हा नहीं जलता
वह उन परिस्थितियों से लड़ते हुए आता है
इस सरकारी विद्यालय की शरण में
गुरूजी ऐसे हालात में उससे मत पूछिए
‘सीरियन क्राइसिस’ का हल
उससे मत पूछिए ‘यूनिवर्सल बेसिक इनकम’ पर उसकी राय
उससे मत पूछिए ‘मनरेगा’ को चलते रहने या बंद कर देने पर उसका मत
इसका जवाब उससे मत पूछिए
आप बस अपना जवाब बताइए
प्रश्न उसे भी पूछने दीजिये
जब वह आपसे पूछेगा प्रश्न

आपको सही प्रश्न पूछना आ जाएगा |

Comments

Popular Posts