मैं
अगर अपनी जीवन रेखा के
सभी
बिन्दुओं की टू –डी मैपिंग करूँ
तो
बन जाएगा तुम्हारा चेहरा
लगेगा
कि जैसे किसी चित्रकार ने
तुम्हारा
पोर्ट्रेट बनाया हो
हाँ
मैं एक चित्रकार हूँ
जिसने
तुम्हे बनते हुए देखा है
एक
-एक अणु और उसका पैटर्न
हिल्बर्ट
मुझसे अच्छा गणितज्ञ होगा
पर
यकीन मानों मैं उससे अच्छा कवि हूँ |
Comments
Post a Comment