शब्दों की मुठभेड़ मे
शब्द उलझ से गए
कुछ बचकर निकल गए
पर पल भर बाद
दम तोड़ गए

मुँह मे दर्द उत्पन्न हुआ
मुँह तो बच गया
शब्द खत्म हो गए

मै बेबस यूँहि देखता रहा
नज़रो मे कुछ बेबसी तो जरूर थी
पर उतनी नहीं जितनी कि
शब्दों मे थी

पर मौन शब्दों की ताकत कुछ
काम कर गयी

Comments

Popular Posts